शुक्रवार को सदर अस्पताल लखीसराय में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी

Lakhisarai OPD update: अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सामान्य ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इवनिंग ओपीडी भी चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट:

Lakhisarai OPD update: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने शुक्रवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सामान्य ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इवनिंग ओपीडी भी चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ संगीता राय और डॉ अवधेश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ ब्रजेंद्र कुमार मरीजों का उपचार करेंगे.

स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) ओपीडी में शुक्रवार को डॉ रूपा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी.

आईपीडी के लिए भी चिकित्सकों की तैनाती

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. शाहिद वासिम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा

इमरजेंसी रोस्टर के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीर्था मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ निशांत निराला मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

पीडिया ओपीडी एवं एसएनसीयू का रोस्टर

पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हिमांशु कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >