लखीसराय में मारपीट मामले में फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Lakhisarai news: गिरफ्तार आरोपी की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी गांव निवासी बढ़ी विंद के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से दर्ज मामले में उसकी तलाश की जा रही थी.

ककरौरी गांव में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai news: हलसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी गांव निवासी बढ़ी विंद के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से दर्ज मामले में उसकी तलाश की जा रही थी.

हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन कर ककरौरी गांव में छापेमारी की गई. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि ककरौरी गांव निवासी सचिन कुमार ने मिथुन कुमार एवं अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए हलसी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित के आवेदन के आधार पर हलसी थाना कांड संख्या 12/24 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी.

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी अभियान चला रही थी.

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >