सूर्यगढ़ा (लखीसराय) श्री राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Lakhisarai News: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1:10 बजे कटेहर माली टोला मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है. जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
देर रात घर पर दी दबिश
सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने एसआई विद्यानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस टीम ने कटेहर माली टोला गांव में पहुंचकर गिट्टी पंडित के पुत्र सच्चिदानंद पंडित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी बिना किसी अप्रिय घटना के पूरी कर ली गई और आरोपी को थाने लाया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Lakhisarai News: गैर जमानती वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 77/12 में सच्चिदानंद पंडित के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.
इसी वारंट के निष्पादन के लिए पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया.
न्यायालय भेजने की प्रक्रिया जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लखीसराय न्यायालय भेजा जा रहा है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित छापेमारी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम
