लखीसराय से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
Lakhisarai news: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार की रात जिलेभर में विशेष ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामानों की सघन जांच की.
अभियान का उद्देश्य मद्य पदार्थों, नशीले पदार्थों तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाना और जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था.
चौक-चौराहों पर हुई विशेष जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोककर तलाशी ली. साथ ही आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके सामानों की भी जांच की गई.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विशेष अभियान के माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे.
साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
