आंगनबाड़ी सेविका की बेटी रिया ने नीट में पायी सफलता, ओबीसी वर्ग में हासिल की 40,556वीं रैंक

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड की बेटी रिया कुमारी ने NEET परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. आंगनबाड़ी सेविका की इस बेटी ने ओबीसी वर्ग में 40,556वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण संघर्ष और मेहनत की मिसाल पेश की है.

Lakhisarai NEET Success: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर गांव की बेटी रिया कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. ओबीसी वर्ग में 40,556वीं रैंक प्राप्त करने वाली रिया की सफलता को ग्रामीण संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल मान रहे हैं.

आंगनबाड़ी सेविका की बेटी ने रचा इतिहास

रिया कुमारी मानिकपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी राजेश कुमार एवं आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी की पुत्री हैं. आर्थिक और संसाधनों की सीमाओं के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और निरंतर मेहनत कर यह सफलता हासिल की.

लखीसराय से लेकर पटना तक की पढ़ाई

Lakhisarai NEET Success: रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय से प्राप्त की. इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिगरी भवानीपुर से पूरी की. वर्तमान में वह कॉमर्स कॉलेज, पटना में स्नातक तृतीय वर्ष (पांचवें सेमेस्टर) की छात्रा हैं. पटना में रहकर नियमित अध्ययन और अनुशासित तैयारी के बल पर उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

परिवार को दिया सफलता का श्रेय

रिया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के सभी सदस्यों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास, सहयोग और लगातार प्रोत्साहन ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

गांव में खुशी का माहौल

रिया की सफलता पर उनके दादा रामबालक यादव ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया. क्षेत्र के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी. रविवार को रिया के अपने पैतृक गांव भवानीपुर पहुंचने पर उनका स्वागत करने की तैयारी की जा रही है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और झटका, केसी सिन्हा के बाद अब चेतना झांब और श्रुति श्री भी छोड़ेंगी जन सुराज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >