Lakhisarai Hospital OPD Update:लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट, लखीसराय सदर अस्पताल में शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है.
अस्पताल उपाधीक्षक Dr Kumar Amit ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. वहीं इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
जनरल ओपीडी और आयुष विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात
जनरल ओपीडी में Dr Sangeeta Rai और Dr Avadhesh Kumar मरीजों की जांच करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में Dr Basant Kumar सेवाएं देंगे.
इवनिंग ओपीडी में Dr Sanjay Kumar और आयुष विभाग में Dr Brajendra Kumar मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
महिला और आईपीडी विभाग में भी विशेष व्यवस्था
गायनी ओपीडी में शुक्रवार को Dr Roopa की ड्यूटी लगाई गई है.
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक Dr Mohammad Shahid Wasim, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक Dr Vikas Kumar Jha और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक Dr Avadhesh Kumar ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
इमरजेंसी और बच्चों के इलाज की भी पूरी तैयारी
इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक Dr Tirtha Manjhi, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक Dr Mani Bhushan Kumar और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक Dr Nishant Nirala सेवाएं देंगे.
पीडिया ओपीडी में Dr Pawan Kumar उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में Dr Vibhushan Kumar, Dr Himanshu Kumar और Dr Hardeep Bagedia अलग-अलग पालियों में ड्यूटी संभालेंगे.
Also Read:Kosi River Tragedy: कोसी की लहरों से चार दिन बाद मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम
