लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये गये सघन जांच अभियान में एक महिला समेत दो शराब तस्कर को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं पांच शराबियों को भी पकड़ा गया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला से शिव कुमार पासवान के पुत्र विक्की कुमार को 4.800 व गढ़ी विशनपुर से सरयुग राम की पत्नी मंजु देवी को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा साबिकपुर से जमनू मांझी के पुत्र शत्रुधन मांझी, विशुनदेव सिंह के पुत्र सकिंद्र उर्फ जितेंद्र सिंह, संजय तांती के पुत्र कुंदन कुमार, राधे पासवान के पुत्र रौशन पासवान व हारो चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.
महिला समेत दो तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार
उत्पाद थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान
