विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति व सास-ससुर गिरफ्तार, जेल

खावा गांव के वार्ड संख्या दो का है मामला

मां ने दहेज उत्पीड़न की दर्ज करायी है प्राथमिकी

मेदनीचौकी. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव के वार्ड दो में मंगलवार को मुकेश कुमार उर्फ कन्हैया कुमार की पत्नी काजल कुमारी का बंद घर में फंदे से लटका शव मिला था. इसको लेकर मृतका काजल कुमारी की मां मरांची निवासी अनिता कुमारी ने उसके पति व सास-ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 75/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आरोपित पति मुकेश कुमार उर्फ कन्हैया कुमार पेसर शंकर दास, सास मालती देवी उर्फ मांती कुमारी पति शंकर दास और ससुर बैजू दास के पुत्र शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. लोगों में चर्चा थी कि घरेलू विवाद को लेकर पति नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था. प्रताड़ना से परेशान होकर काजल कुमारी ने घर का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके शव को पुलिस ने बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >