लखीसराय सदर अस्पताल में आज ओपीडी और इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की तैनाती, जानिए पूरा रोस्टर

Lakhisarai Hospital OPD: अगर आप शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय जाने वाले हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों का नया रोस्टर जारी कर दिया है.

Lakhisarai Hospital OPD: लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट. सदर अस्पताल लखीसराय ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी किया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने और इलाज के दौरान असुविधा से बचाने के लिए अस्पताल के सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे चालू रहेगी.

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में जनरल ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ संगीता राय और डॉ मणिभूषण कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे.

इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. शाम की पाली में डॉ संजय कुमार जनरल ओपीडी में और डॉ ब्रजेंद्र कुमार आयुष ओपीडी में मरीजों को परामर्श देंगे. महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ संगीता राय की ड्यूटी लगायी गयी है, जबकि सुबह 8 बजे से डॉ कुमार अमित भी सेवाएं देंगे.

आईपीडी और इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध

अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों के लिए आईपीडी रोस्टर भी जारी किया है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीर्था मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार ड्यूटी में रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ शाहिद वासिम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज मरीजों को इलाज उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ सत्यम कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. सुबह की पाली में डॉ विभूषण कुमार, दोपहर की पाली में डॉ मणिभूषण कुमार और रात की पाली में डॉ हिमांशु राज ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

Also Read: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 45 दिन में भरें जुर्माना, नहीं तो RC-DL होंगे रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >