पोस्टमार्टम हाउस के पास शोकाकुल परिजन | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में नदी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दूसरे दिन सुबह मिला शव

लखीसराय जिले के सामनडीह इलाके में नदी में डूबने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. मंगलवार शाम दवा लेने निकले उजागर सिंह गहरे पानी में समा गए. बुधवार सुबह उनका शव बरामद होने के बाद परिजनों में मातम पसर गया.

लखीसराय : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के सामनडीह इलाके में नदी में डूबने से करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सामनडीह निवासी स्व. प्रसिद्ध सिंह के पुत्र उजागर सिंह के रूप में हुई है. मंगलवार की शाम नदी में डूबने के बाद उनका पता नहीं चल सका था. बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नदी से उनका शव बरामद किया गया.

दवा लाने के लिए निकले थे घर से

परिजनों के अनुसार, उजागर सिंह मंगलवार की शाम करीब 4 बजे दवा लाने के लिए घर से निकले थे. रास्ते में पानी से होकर गुजरने के दौरान वह गहरे पानी में चले गये और डूब गये. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मंगलवार की शाम उनका कोई पता नहीं चल सका.

दूसरे दिन नदी से मिला शव

मृतक के भतीजे सियाराम कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उजागर सिंह का शव नदी से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

परिजनों में मचा कोहराम

बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना पर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार उर्फ चिक्कू सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >