वाहन बैक करने के दौरान विवाद, चालक के साथ मारपीट: सदर अस्पताल में भर्ती

Lakhisarai Driver Assault Case: घायल लक्ष्मण मंडल ने बताया कि वह बालू लदे हाईवा वाहन को झिनौरा गांव के समीप बैक कर रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया. टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई.उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

वाहन बैक करने के दौरान विवाद, चालक के साथ मारपीट; सदर अस्पताल में भर्ती

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai Driver Assault Case: जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव के समीप वाहन बैक करने के दौरान हुए विवाद में एक चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. घटना में घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, लखीसराय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया.घायल चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो स्थित भोला टोला इंग्लिश निवासी केशो मंडल के पुत्र लक्ष्मण मंडल के रूप में हुई है.

वाहन टकराने के बाद हुआ विवाद

घायल लक्ष्मण मंडल ने बताया कि वह बालू लदे हाईवा वाहन को झिनौरा गांव के समीप बैक कर रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया. टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई.उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

मारपीट की घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक की मदद की और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में उनका उपचार किया गया.

पुलिस को नहीं मिली थी सूचना

घटना को लेकर तेतरहाट थाना अध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि मामले की आधिकारिक सूचना अभी तक थाना को प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि घटना की जानकारी ली जा रही है और शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >