बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन, सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़

Lakhisarai Badi Durga Darshan: मंदिर कमेटी के अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर का पट प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से दिन के 11:00 बजे तक तथा संध्या 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है. इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकते हैं.

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट:

Lakhisarai Badi Durga Darshan: शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा महारानी स्थान में बुधवार को प्रातः 5:30 बजे मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए खोल दिया गया. मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और भक्तों ने मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

निर्धारित समय पर खुल रहा मंदिर का पट

मंदिर कमेटी के अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर का पट प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से दिन के 11:00 बजे तक तथा संध्या 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है. इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकते हैं.

श्रद्धालुओं से समय का पालन करने की अपील

मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर दर्शन-पूजन करने की अपील की है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भक्त शांतिपूर्वक मां के दर्शन कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >