विद्यापीठ चौक पर ई-रिक्शा चालक के रिश्तेदार से मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती

लखीसराय में ई-रिक्शा चालक से विवाद के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. नशे में धुत सवारी और उसके साथियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित विद्यापीठ चौक के पास गुरुवार को मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान वार्ड संख्या-3, इंग्लिश मोहल्ला निवासी माधुरी लाल के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ई-रिक्शा चालक से विवाद के बाद बढ़ा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, एक सवारी ने कथित तौर पर ई-रिक्शा चालक के गले में गमछा लपेटकर उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की. स्थिति बिगड़ते देख चालक ने अपने रिश्तेदार (साला) गौतम कुमार को मौके पर बुला लिया.

10 से 12 लोगों पर मारपीट का आरोप

बताया जा रहा है कि इस दौरान नशे में धुत सवारी ने अपने 10 से 12 साथियों को बुला लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर गौतम कुमार के साथ कथित रूप से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया.

पुलिस ने अस्पताल भेजा

घायल के भाई राजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद वे पहले टाउन थाना पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Pintu Pranav

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >