मेदनीचौकी (लखीसराय) से रंजीत शर्मा की रिपोर्ट,
खावा चंद्रटोला में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुंदन महतो की लगभग 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की. शव को पुलिस कब्जे में लेकर फोरेंसिक जाच कराया जा रहा है. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेजा जाएगा.