नई पेंशन योजना का किऊल रेल कर्मी संघ ने किया विरोध

नई पेंशन योजना का किऊल रेल कर्मी संघ ने किया विरोध

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कांग्रेस मेन्स यूनियन शाखा किऊल के रेल कर्मियों ने न्यू पेंशन योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की गयी है. विरोध प्रदर्शन में संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार, सहायक सचिव कन्हैया कुमार समेत अन्य मौजूद थे. इधर, नेशनल पेंशन योजना एवं एकीकृत पेंशन योजना के विरोधस्वरूप मंगलवार को विद्युत पावर ग्रिड सालौनाचक लखीसराय के कर्मियों ने भी देश एवं राज्य स्तरीय आह्वान पर मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध स्वरूप शांतिपूर्वक कार्य का निष्पादन किया. पावर ग्रिड के मुकेश पटेल ने बताया कि कर्मियों के द्वारा पुरानी पेंशन को लागू करने, विधायक सांसद की तर्ज पर ही कर्मियों को भी पुरानी पेंशन दो समेत अन्य मांग को गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >