खगौर गांव से किऊल पुलिस ने चार एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

खगौर गांव से किऊल पुलिस ने चार एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. किऊल पुलिस ने खगौर गांव से चार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने खगौर गांव के रहने वाले रामचंद्र साव एवं उनके पुत्र पवन कुमार के अलावा श्रवण साव एवं उनके पुत्र प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया कि वर्ष 2015 के एक मामले में चारों लोगों के खिलाफ न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है. जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >