स्व कपिलदेव शास्त्री आश्रम बना जदयू का जिला प्रधान कार्यालय

सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र के जदयू विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

लखीसराय. शहर के लोहरपट्टी स्थित स्व कपिलदेव शास्त्री आश्रम को जिला जदयू प्रधान कार्यालय बनाया गया. प्रधान कार्यालय का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधानसभा विधायक रामानंद मंडल एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह ने किया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह ने कहा कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के मार्गदर्शन में उनकी सलाह पर जदयू के जिला प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया है. जिला प्रशासन कार्यालय खुल जाने के बाद विधायक, जिलाध्यक्ष से पार्टी के वरीय पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग अपनी-अपनी राय व समस्या रख सकते हैं, जिसे पार्टी के विधायक सांसद समेत अन्य अधिकारी द्वारा हल किया जायेगा. इस पर विधायक रामानंद मंडल ने अपनी सहमति जतायी है. उद्घाटन के दौरान पार्टी के वरीय सदस्य अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >