पीरीबाजार. कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 15658 कामख्या नयी दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल बुधवार से नये समय में चलेगी. बता दें कि उक्त ट्रेन का समय सारिणी पूर्व में कामाख्या से जमालपुर आने के समय ट्रेन का जमालपुर में निर्धारित समय सुबह 8:25 में थी तथा अभयपुर की ओर प्रस्थान समय 8:35 थी. वहीं उक्त ट्रेन को अब स्पीड अप कर जमालपुर में निर्धारित सुबह 9 बजकर 25 मिनट में आगमन तथा 9:35 मिनट में अभयपुर की ओर प्रस्थान करेगी. वहीं अभयपुर में उक्त ट्रेन का समय पूर्व में सुबह 8 बजकर 56 मिनट थी तथा किऊल की प्रस्थान समय 8 बजकर 58 मिनट थी. वहीं स्पेड अप कर अभयपुर में बुधवार से आगमन का समय सुबह 9 बजकर 56 मिनट तथा किऊल की ओर प्रस्थान समय 9 बजकर 58 मिनट कर दिया गया है. बता दें कि 9 फरवरी 2025 को पीरीबाजार क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार आगमन पर पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात कर उक्त ट्रेन को स्पीड अप करने की मांग की थी, इसके बाद उक्त ट्रेन का स्पीडअप के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गयी थी. वहीं अब आज से कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने नये समय से चलेगी. स्पीडअप होने के बाद लोगों को पटना जाने में कम समय लगेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
