कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में जीविका दीदियां चला रहीं जागरूकता अभियान

कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में जीविका दीदियां चला रहीं जागरूकता अभियान

लखीसराय. जीविका दीदियां मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वैसे क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था. इस बार के चुनाव में मतदाता मतदान से बेरूख हैं. शनिवार को जीविका से सम्बद्ध सामुदायिक संगठनों द्वारा वैसे ही क्षेत्रों में गहन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना ज्यादा जरूरी है. एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है. बड़हिया प्रखंड स्थित डुमरी पंचायत के धीराडाड़ ज्वास गांव में मतदान से विमुख मतदाताओं के बीच अनमोल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला निर्माण व व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की गयी. जागरूकता रैली के बाद जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर और गांव के चौक-चौपालों पर लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अपने-अपने मतदान के अधिकार के उपयोग की गुजारिश की. इस कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक कमलेश्वरी चौधरी ने जीविका दीदियों से मतदान करने एवं कराने हेतु शपथ दिलायी व प्रेरित किया. मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीविका दीदियों व कर्मियों द्वारा स्वीप गतिविधि अंतर्गत सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान ग्राम संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ लोगों के घर-घर जाकर भी मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. जीविका दीदियों द्वारा तख्तियों पर लिखे नारों के साथ मतदाताओं को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है. सौ से अधिक सामुदायिक संगठनों में सभी जीविका दीदियों को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिए शपथ दिलायी गयी. मतदाता जागरूकता रैलियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया. इसके साथ ही मतदान के महत्व व अहमियत को अपना अधिकार व अपना दायित्व होने का संदेश देते हुए जीविका दीदियों ने आकर्षक रंगोली बनायी. अपने-अपने हाथों में वोट हमारा अधिकार है को मेहंदी से एक दूसरे के हथेलियों पर उकेरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >