जनसुराज ने सूर्यगढ़ा सीट से अमित सागर पर जताया भरोसा

जनसुराज ने सूर्यगढ़ा सीट से अमित सागर पर जताया भरोसा

लखीसराय/सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से जनसुराज ने अमित सागर को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है. उनके नाम की घोषणा सोमवार 13 अक्तूबर को पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह व आरसीपी सिंह के द्वारा की गयी. टिकट की औपचारिक घोषणा के बाद अमित सागर ने मंगलवार को लखीसराय पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. अमित सागर ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज और व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है. हम हर घर तक जनसुराज के मुद्दे, विचार व संकल्प लेकर जायेंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे. मौके पर अमित सागर के अलावा कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >