शनिवार को अंचल कार्यालय सूर्यगढ़ा में अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गई. यहां आयोजित जनता दरबार में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि यहां 5 मामले की सुनवाई हुई जिसमें 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया.
कई मामले रह गये लंबित
जिन मामले का निष्पादन हुआ उसमें मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव के रहने वाले दिनेश ठाकुर बनाम बंसगढ़ा गांव के रहने वाले सियाराम राम महतो की पत्नी चिंता देवी, अमरपुर गांव के रहने वाले प्रमोद महतो बनाम शोभन महतो, हुसैना गांव के रहने वाले विजेंद्र यादव बनाम जितेंद्र यादव तथा मानिकपुर थाना क्षेत्र के बाकरचक गांव के रहने वाले कमली महतो की पत्नी कारी देवी बनाम जनार्दन महतो के मामले शामिल है. मौके पर मेदनीचौकी थाना के एसआई शिव शंकर मंडल, अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक श्याम कुमार, राजस्व कर्मचारी विनय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.