दो अक्टूबर को जन सुराज नया दल बनायेगा: सुरेश प्रसाद

जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पीरीबाजार में जन सुराज विचार मंच की बैठक हुई.

लखीसराय. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पीरीबाजार में जन सुराज विचार मंच की बैठक हुई. लखीसराय के जिला संयोजक सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन रंजीत महतो ने की. बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश प्रसाद ने कहा कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जन सुराज विचार मंच बिहार में एक राजनीतिक दल के रूप में स्थापित होगी, फिर चुनाव आयोग से अपना चिन्ह लेकर विधानसभा चुनाव में बिहार वासियों के बीच होंगे. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में जन सुराज बिहार में सरकार बनायेगी. सुरेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से जनसुराज विचार मंच से जुड़ने व बदलाव के लिए आगे आने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >