हलसी में चार आरोग्य मंदिर के निर्माण के लिए जमीन देने का निर्देश

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बेला, मातासी, बघौर व मोहदीनगर में आरोग्य मंदिर (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र) बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने को कहा है

हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बेला, मातासी, बघौर व मोहदीनगर में आरोग्य मंदिर (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र) बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने को कहा है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क व बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को घर के पास ही प्राथमिक उपचार, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं एवं जरूरी दवाइयां मिल सकेंगी. अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपें. जमीन चयन के समय इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि वह स्थान आम जनता के लिए सुगम हो और संपर्क मार्ग से जुड़ा हो. इससे जिला अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और निचले स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत होगा. इस परियोजना की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि जमीन आवंटन की प्रक्रिया में कोई देरी न हो और निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके. प्रशासन इस दिशा में तेजी से कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटा है. अंचल कार्यालय द्वारा जमीन चिन्हित किये जाने के बाद, भूमि को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जायेगा. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इन केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल जायेगी. इस संबंध में हलसी अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिये गये पत्र के अनुसार जमीन उपलब्ध कराने को लेकर मौजा संबंधित हल्का कर्मचारी एवं अंचल अमीन को अग्रसारित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >