जनसमस्याओं के समाधान के लिए संंबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड की योजनाओं व समस्याओं के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक किया गया

-बैठक में प्रखंड के योजनाओं व उसके क्रियान्वयन पर की गयी चर्चा हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड की योजनाओं व समस्याओं के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक किया गया. बैठक एसडीएम प्रभाकर कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में प्रखंड स्तरीय योजना के जुड़े विकासात्मक, प्रशासनिक एवं जनहित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. वहीं पूर्व के बैठक में मुखिया लक्ष्मण यादव ने प्रस्ताव रखा गया था कि गेरुआ पुरसंडा वार्ड नंबर 7, 10, 13, 14, में जल नल बंद रहने एवं गेरुआ पुरसंडा खेल मैदान में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कही, साथ ही कहा कि तीसरे बैठक तक अनुपालन नहीं किया गया. वहीं पीएचडी कनीय अभियंता किरण कुमारी ने कहा कि वार्ड नंबर 14 में बिजली आपूर्ति बाधित है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनुराग प्रियम ने कहा कि बिजली पहुंची है, लेकिन बिजली कनेक्शन को लेकर नहीं अप्लाई किया गया. हलसी में खाद उपलब्ध नहीं रहने एवं कालाबाजारी को लेकर प्रस्ताव रखा. कनियारी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग की गयी. गेरुआ पुरसंडा मुखिया लक्ष्मण यादव ने गेरुआ गांव में नये प्राथमिक विद्यालय का प्रस्ताव रखा. प्रमुख सुनीता देवी के द्वारा कहा गया कि शेखपुरवा गांव में नाला, रास्ता को अवरुद्ध कर लिया गया है. मोहद्दीनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार ने कहा कि प्रेमडीहा गांव में स्थित विद्यालय में नये चापाकल निर्माण एवं मोहद्दीनगर एवं महुआडीह गांव में दो तालाब है. जिसको अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसे अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया. सिरखिंडी मुखिया प्रतिनिधि लाल बहादुर केवट ने नोमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर एवं पीएम आवास भुगतान को लेकर प्रस्ताव रखा गया. इस दौरान पीएम आवास सहायक ने कहा कि 186 पीएम आवास योजना का भुगतान कर लिया गया है. वहीं 16 पीएम आवास योजना का जल्द ही भुगतान किया जायेगा. बैठक के दौरान एसडीएम ने समस्याओं से संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं बैठक में प्रखंड प्रमुख, बीडीओ अर्पित आनंद, अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय, राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी, चिकित्सक पदाधिकारी राजेश रंजन भारती, सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद मंडल, सीडीपीओ कुमारी मुक्ता, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >