जिला विधिक संघ का चुनाव आज, तैयारी पूरी

प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांगे.

अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित कुल नौ पदों का होना है चुनाव अध्यक्ष में नौ, महासचिव में आठ व कोषाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में लखीसराय. जिला विधिक संघ का चुनाव गुरुवार 12 मार्च को किया जायेगा, जिसकी तैयारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा पूरी कर ली गयी है. विदित हो कि एक पखवारा पूर्व विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशी चुनाव में जीत के लिए मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे रहे. प्रत्याशी व्यवहार न्यायालय परिसर में कार्य करने आये अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करते दिखे. वहीं कई प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांगे. मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीनिवास प्रसाद सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें निवर्तमान महासचिव सुबोध कुमार के अलावा अशोक कुमार सिन्हा, अयोध्या मिस्त्री, विशुनदेव स्वर्णकार, जयशंकर प्रसाद, मो मुंजुर हुसैन, रजनीश कुमार, सतीश कुमार पांडेय व विश्वनाथ प्रसाद शामिल है. जबकि महासचिव पद के लिए आठ प्रत्याशी दिनेश कुमार मंडल, निखिल कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश कुमार, राजीव कुमार, रामबालक यादव, रवीशचंद्र अंबष्ट व शैलेश कुमार मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों में ज्ञानचंद आर्य, महेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश कुमार, रंजीत कुमार, रोहिणी दास, सुभाषचंद्र निराला तथा शरद कुमार शामिल है. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन प्रसाद मेहता, मदन साव, शिवदानी प्रसाद व उदय कुमार दिवाकर तथा संयुक्त सचिव के लिए अनंत कुमार, अच्युतम गरुड़ ध्वजम, जयशंकर प्रसाद, मुन्ना कुमार व संजय सुमन भारती एवं सहायक सचिव के लिए बैद्यनाथ पांडेय, दिवाकर पांडेय, रंजीत कुमार सिन्हा, सदन प्रसाद महतो, सीतेश सुधांशु, शशिभूषण सिंह व शिवदानी सिंह चुनावी मैदान में है. वहीं अंकेक्षण पद के लिए अरुण कुमार, प्रह्लाद सिंह, संजीव सहाय व सुनील कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए चेतन राज, गोपाल ठाकुर, ललिन कुमार, नीरज कुमार, रामनंदन सिंह, रामवरण प्रसाद, रविशंकर, सुधांशु कुमार शर्मा तथा उमेश कुमार के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अजय कुमार निराला, आनंदी ठाकुर, प्रवेश कुमार सिंह, रामपदारथ सिंह, सुनील कुमार, विद्यानचंद्र सिंह, विजय कुमार गुप्ता तथा विश्वनाथ महतो शामिल है. सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा मतदान, संध्या पांच बजे के बाद मतगणना शुरू मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि जिला विधिक संघ के विभिन्न प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 431 मतदाता करेंगे. उन्होंने चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है, मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चलेगा. जबकि संध्या पांच बजे के बाद मतों की गणना की जायेगी, चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >