महिला सशक्तीकरण कार्यालय की पहल से तन्नू का कस्तूरबा विद्यालय में हुआ नामांकन
महिला सशक्तीकरण कार्यालय की पहल से तन्नू का कस्तूरबा विद्यालय में हुआ नामांकन
आर्थिक तंगी व बाधाओं को मात देकर ”सपनों” की उड़ान, छात्रा के चेहरे पर लौटी मुस्कान
जिला मिशन समन्वयक ने खुद स्कूल जाकर कराई प्रक्रिया पूरी, परिजनों ने जताया आभार
लखीसराय. नगर परिषद लखीसराय के वार्ड संख्या 10 स्थित चितरंजन रोड नया टोला बालू लाल गोला निवासी साधना देवी पति कुंदन साव ने अपनी बच्ची का नामांकन के लिए महिला सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क स्थापित किया. जहां हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर रामगढ़ चौक प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शर्मा में जाकर छात्रा तन्नू कुमारी का वर्ग 09 में नामांकन कराया गया. नामांकन होने पर छात्रा एवं उनके माता पिता ने खुशी जाहिर की और संबंधित सभी कर्मियों का आभार जताया. इस दौरान छात्रा और उनके मां को वहां के वार्डन सह शिक्षिका वीणा कुमारी ने छात्रावास परिसर और वहां के नियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. पूरे प्रकरण में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार और एमटीएस नवींद्र दास का भी सराहनीय योगदान रहा.