मंडल कारा पहुंचे डालसा सचिव, बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायता का दिया भरोसा
मंडल कारा पहुंचे डालसा सचिव, बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायता का दिया भरोसा
अक्षम बंदियों को मिलेगा सरकारी अधिवक्ता, पाकशाला से लेकर अस्पताल तक का किया निरीक्षण
लखीसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने बुधवार को मंडल कारा लखीसराय का दौरा किया गया. इसमें चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा व कमलेश कुमार भी साथ रहे. उपरोक्त लोगों द्वारा मंडल कारा में बंदियों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. वहां मिल रही विधिक सहायता का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मंडल कारा में बंद बंदियों को जानकारी दी गयी कि जो बंदी अपने खर्चे पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निशुल्क लीगल एड दिया जायेगा. वे इस संबंध में आवेदन दे सकते है. मंडल कारा में उपलब्ध बहुउद्देशीय कक्ष, पाकशाला, अस्पताल व वार्डों का भी निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपरोक्त लोगों ने बंद बंदियों से कहा कि उन्हें अगर कोई समस्या हो रही है तो बताया जाय. वहीं दी जा रही सुविधा पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया. यह निर्देश दिया गया समुचित विधि सम्मत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय.