जागरूकता शिविर में महिला सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत विशेष जागरूकता व क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन किया गया

लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत विशेष जागरूकता व क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका व महिला एवं बाल विकास निगम तथा आईसीडीएस के सभी कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति के वंदना पांडेय, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, कन्हैया कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर किया. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल अधिकारी वंदना पांडेय ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी. समाज में फैले कुरीतियों जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल हिंसा, दहेज प्रथा आदि के खिलाफ जागरूक करने पर बल दिया गया. क्षमता निर्माण सत्र में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं व कानूनी अधिकारों पर विस्तृत पूर्वक जानकारी दी. जिसमें मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित योजनाऐं सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, जिला हब कार्यालय, शक्ति सदन, सखी निवास के बारे में जानकारी दिया गया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक एनएनएम कन्हैया कुमार ने स्वास्थ्य पोषण से जुड़ी कई महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर जानकारी देते हुए पोषण माह, अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, जननी सुरक्षा कार्यक्रम में मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी एवं अपील करते हुए कहा गया कि उपरोक्त लाभ लेने के लिए अपने गांव की आशा, सेविका, जीविका दीदी कैडर से मिलकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी के द्वारा पोश अधिनियम, घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार का घरेलू हिंसा होने पर 181 नंबर पर डायल कर जानकारी दे सकते है. मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार, लेखा सहायक सुमित कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर ब्यूटी कुमारी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका सभी प्रखंड समन्वयक एवं महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >