भारतीय भाषा समर कैंप का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

बड़हिया पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, खुटहा में नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित छह दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का मंगलवार को भव्य समापन हुआ. इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक भागीरथ झरने ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय विशिष्ट शिक्षक सह राज्य स्तरीय साधनसेवी डॉ मनोज कुमार चौधरी के देखरेख में किया गया. आयोजन को सफल बनाने में हिंदी शिक्षक विजेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह में करीब 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कैंप के दौरान निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, पठन-पाठन एवं विभिन्न भाषाई गतिविधियों का आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वालेछात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के बीच बैग एवं कॉपी का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा राधा कुमारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई. इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण और मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है. हिंदी शिक्षक विजेंद्र कुमार ने पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं की सूची प्रस्तुत की. समारोह के अंत में विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के सम्मान एवं संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर शिक्षक चुनचुन कुमार, बेलाल अहमद, विकास कुमार, रतन कुमार, धीरेंद्र, बुलबुल कुमार, मृणाल कुमार, कुमारी ज्योति, सत्यम कुमार, कृष्ण देव माझी, मौसम कुमार एवं पप्पू कुमार समेत विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. ——————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >