छठ पर्व के मद्देनजर शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश

छठ पर्व के मद्देनजर शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश

जमुई मोड़, मंडल कारा से परिया पोखर व पचना रोड बाइपास से नहीं होगा शहर में वाहनों का प्रवेश लखीसराय. छठ पर्व के मद्देनजर शहर में लोगों की भीड़ के कारण शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. जमुई मोड़, मंडल कारा व पचना रोड बाइपास होकर शहर में प्रवेश कोई भी भारी वाहन नहीं कर सकेगा. विद्यापीठ चौक से भी बाजार के मुख्य सड़क व चितरंजन रोड में भी कोई भी भारी वाहन का प्रवेश करने पर पूर्णत: रोक रहेगा. छठ व विधानसभा चुनाव को लेकर 11 नवंबर तक यह आदेश लागू रहेगा. वहीं इमरजेंसी वाहन पर कोई रोक नहीं रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >