स्वच्छता अभियान के नाम पर हो रही खानापूर्ति

कसबा पंचायत में लोहिया स्वच्छ अभियान की योजनाएं सरकारी फाइलों में बंद हो साबित हो रही है. स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. क्षेत्र के नाथ पब्लिक स्कूल से कसबा शिवाला जाने वाली सड़क में जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है.

लोहिया स्वच्छ अभियान सरकारी फाइलों में ही बंद हो रही साबित

पीरीबाजार. क्षेत्र में अंतर्गत कसबा पंचायत में लोहिया स्वच्छ अभियान की योजनाएं सरकारी फाइलों में बंद हो साबित हो रही है. स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. क्षेत्र के नाथ पब्लिक स्कूल से कसबा शिवाला जाने वाली सड़क में जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है. जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बता दें सरकार के द्वारा लोहिया स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पंचायत का सपना साकार करने को लेकर यह कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी. शुरू में साफ-सफाई अच्छी तरह से की जा रही थी, परंतु अब सफाई कर्मी भी चैन की नींद सोने लगे हैं. इस अभियान के तहत हर घर में गीला कचरा एवं सूखा कचरा के लिए डस्टबीन दी गयी थी. साथ ही हरेक वार्ड में कचरा उठाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गयी है एवं कचरा जमा करने के लिए एक जगह व्यवस्थित की गयी है. साथ ही हरेक वार्ड में स्वच्छता कर्मी की बहाली की गयी, लेकिन कार्य में लगातार शिथिलता बरती जा रही है. कभी-कभी जांच के भय से स्वच्छता कर्मी सफाई कर फोटो खींचकर खाना पूर्ति कर देते हैं. सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद कई योजनाएं धरातल पर पहुंचने से पहले दम तोड़ने लगती है. लोक आस्था का महापर्व के आगमन के पूर्व भी जनप्रतिनिधि जागरूक होते नहीं दिख रहे. इस रास्ते से प्रतिदिन छात्र-छात्रा स्कूल की ओर जाते हैं. हालांकि उक्त सड़क का निर्माण कुछ दिन पूर्व भी हुआ है. परंतु नाले के पानी आने से जगह-जगह गंदगी फैल गयी है. सफाई अति आवश्यक समझा जा रहा है. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा बीडीओ मंजुल मधुकर मधुप ने कहा कि संबंधित मामले को लेकर पंचायत के मुखिया से बात करते हैं. सफाई करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >