मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं : कृषि मंत्री

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान के उद्घाटन के दौरान बोले विजय सिन्हा

केवल संगठन की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मजबूत आधार हैं कार्यकर्ता: विजय सिन्हा

लखीसराय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. लखीसराय के एक निजी होटल के सभागार में कार्यक्रम किया गया. बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया. इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मां भारती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की.

प्रथम सत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने अपनी सरकारों की गरीब “कल्याण योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर विस्तार से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल संगठन की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मजबूत आधार हैं. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं. बिहार की मिट्टी, संस्कृति और यहां के लोगों के सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहना ही मेरी पहचान है.”

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणापथ हैं. यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

वहीं दूसरे सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा ने “भाजपा का इतिहास” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल एक राजनीतिक दल का इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा और वैचारिक संघर्ष की गौरवगाथा है.

जबकि तीसरे सत्र में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय ने “विचार परिवार” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित एक विचार परिवार है. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं सेवा भावना से ही संभव है.

वहीं चौथे सत्र में बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह “बूथ प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कहा कि बूथ ही संगठन की वास्तविक शक्ति का केंद्र होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता से ही संगठन को मजबूती मिलती है.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, अमरजीत प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, नवीन सिंह, गौतम मंडल, संजय सिंह, प्रमिला शर्मा, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, अभिषेक सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, भाजपा प्रवक्ता मनोरंजन कुमार, रामानंद सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, वरीय पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >