रास्ता विवाद में पति-पत्नी पर हमला, दोनों घायल होकर सदर अस्पताल पहुंचे

दोनों घायल होकर सदर अस्पताल पहुंचे

चानन बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहपुर गांव में शनिवार को रास्ता विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. परिवार के भीतर हुए विवाद में पति-पत्नी के साथ मारपीट की गयी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान बलहपुर गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र शंभू यादव एवं उनकी पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है. इधर, बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब तक थाना में किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. फिलहाल मोबाइल कॉल के माध्यम से ही घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >