आवास योजना के लाभुक सूची में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक ने ली राशि

लाभुक के द्वारा पांच हजार रुपया देने की बात कही जा रही है.

-लाभुक ने डीडीसी को भेजा आवेदन पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के निवासी सच्चिदानंद पासवान के पुत्र दीपक कुमार ने बुधवार को आवास सहायक राजीव रंजन के विरुद्ध जिला उपविकास आयुक्त को लिखित आवेदन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि आवास सहायक के द्वारा आवास दिये जाने के लिए सूची में नाम जोड़ने को लेकर और पैसे की मांग की जा रही है. हालांकि लाभुक के द्वारा पांच हजार रुपया देने की बात कही जा रही है. साथ ही लाभुक ने आवेदन में कहा है कि कुछ पैसा फोन-पे के माध्यम से भेजा गया है. जिसका साक्ष्य उसके पास उपलब्ध है. जो आवेदन के साथ संलग्न किया गया है. जिसके आधार पर शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने आवास सहायक राजीव रंजन के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि आवास योजना का समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है. जिससे जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का उचित लाभ मिल सके. वहीं समय सीमा बढ़ने के बाद नाम जोड़ने को लेकर जमकर धांधली की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >