बड़हिया के खुटहा में पारंपरिक तरीके से खेली गयी होली

जिले के बड़हिया प्रखंड के खुटहा गांव में होली का उत्सव सौहार्द व आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है

डीएम, डीडीसी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे खुटहा

खुटहा गांव में होली पर गांव के लोग घर से बाहर निकलकर होते हैं एक जगह एकत्रित

लखीसराय

जिले के बड़हिया प्रखंड के खुटहा गांव में होली का उत्सव सौहार्द व आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है. यहां लोग जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ रंगों की खुशियां बांटते हैं. यह परंपरा स्पष्ट करती है कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेम का त्योहार है. बता दें कि खुटहा गांव में होली के अवसर पर मानों पूरा गांव घर से बाहर निकलकर एक जगह पर एकत्रित हो जाता है. इससे पूर्व लोग सारे भेदभाव मिटाकर होली के पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए एक दूसरे के दरवाजे पर जाकर लोगों को बाहर निकालते हैं. और उन्हें रंगों से सराबोर कर अपने साथ लेकर गांव के बीचोंबीच चौहट्ठा पर पहुंचते हैं. जहां पारंपरिक गीतों पर थिरकते हैं. डीएम मिथिलेश मिश्र को खुटहा गांव की होली विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां आये थे. डीएम , डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ खुटहा पहुंच गांव के लोगों के इस पारंपरिक होली को सराहा. उन्होंने कहा कि इस तरह की परंपरा को संरक्षित रखने की जरूरत है. डीएम व अन्य पदाधिकारियों न गांव वालों के संग होली मनायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >