आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होली

रंगों का त्योहार होली जिलेभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ संपन्न हुआ

शहर के लेकर गांव तक रंग-गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को बधाई

लखीसराय. रंगों का त्योहार होली जिलेभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ संपन्न हुआ. प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही, हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट नोकझोंक की खबरें भी सामने आयी.

रंगों में डूबा रहा शहर और ग्रामीण इलाका

सुबह से ही युवाओं की टोलियां ””””बुरा न मानो होली है”””” के नारों के साथ सड़कों पर निकल पड़ीं. अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे भुलाते नजर आये. ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक होली गीतों और फगुआ की तान पर लोग झूमते दिखे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शहर के मुख्य चौराहों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिस बल की तैनाती रही. पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहीं ताकि हुड़दंगियों पर लगाम कसी जा सके.

हल्की नोकझोंक, पर स्थिति नियंत्रण में

त्योहार के दौरान कवैया थाना क्षेत्र के गोसाई टोला व पचना रोड में रंग डालने और छींटाकशी को लेकर युवकों के बीच हल्की नोकझोंक और कहासुनी की सूचना मिली. हालांकि, मौके पर मौजूद बुजुर्गों और पुलिस की सक्रियता से मामले को तुरंत शांत करा लिया गया और कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी.

दोपहर बाद लोगों ने स्नान कर नये वस्त्र धारण किये और एक-दूसरे के घर जाकर धुरखेल के बाद अबीर लगाया. पकवानों का आनंद लेते हुए लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व के समापन पर खुशी जाहिर की. ——————————————-सूर्यगढ़ा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होली का त्यौहार

हर्ष व उल्लास के बीच शहर से लेकर गांव तक मनी होली, गले मिल एक-दूसरे को दी बधाई

पारंपरिक होली गीतों के बीच धूमधाम से मनी होली

सूर्यगढ़ा. बुधवार को होली के पारंपरिक गीत हाट- बाजार से लेकर गांव तक गुंज रहे थे. हर शख्स होली के रंग में सराबोर था. न जाति-धर्म और न ही ऊंच-नीच का भेदभाव. सभी एक-दूसरे को रंगने में मशगूल थे. रंगों का त्योहार होली फाग के राग व रंग-गुलाल के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सोमवार की देर रात होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली की मस्ती होली के दिन बुधवार की देर रात तक छाया रहा. सूर्यगढ़ा बाजार एवं आसपास के इलाका के अलावा मानिकपुर क्षेत्र में शनिवार को रंगों का पर्व होली के रंग में गांव से लेकर शहर तक पुरी तरह से रंगा रहा. मस्ती और जश्न के बीच लोगों ने पर्व मनाया. उड़ायी गयी घुल,कीचड़ में सने युवा-रंग और अबीर के दौर में कीचड़ भी पीछे नहीं रहा. बुधवार को होली की शुरुआत कीचड़ और धूल से हुई. गांव में युवाओं ने जमकर धुर खेल किया तो कीचड़ से सराबोर करने का दौर भी चलता रहा. दोपहर तक युवा एक-दूसरे पर कीचड़ लगाते रहे. रंगों के इस पावन पर्व पर केवल अबीर-गुलाल व रंग भरी पिचकारियों का ही बोलबाला नहीं रहा बल्कि खाने- खिलाने का दौर भी परवान पर रहा. मौके पर लोगों ने अपने बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >