नगर भवन में 13 जून को होगा ऐतिहासिक सेमिनार

लखीसराय के नगर भवन में 13 जून को ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2025’ पर एक ऐतिहासिक सेमिनार होगा. इसमें पहली बार जिले के तीनों नगर परिषदों (बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय) के जनप्रतिनिधि और अधिकारी एक साथ शामिल होकर शहर की साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

शहर के केआरके मैदान स्थित नगर भवन में 13 जून को एक ऐतिहासिक सेमिनार आयोजित किया जायेगा. इसमें पहली बार जिले के बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय नगर परिषद के सभी सभापति, उपसभापति, वार्ड पार्षद और अधिकारी एक साथ शामिल होंगे.

लखीसराय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि यह सेमिनार ””ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2025”” को लेकर आयोजित किया गया है.

इसमें तीनों नगर परिषदों के जनप्रतिनिधि और सफाई टीम के अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार, इस सेमिनार के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नया आयाम देने की तैयारी है. इससे नगर परिषदों के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ आम शहरी नागरिकों को भी साफ-सफाई के क्षेत्र में सीधा लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >