अपार-आधार कार्ड बनाने में पिछड़ रहे विद्यालय की हो मॉनिटरिंग

अपार-आधार कार्ड बनाने में पिछड़ रहे विद्यालय की हो मॉनिटरिंग

-डीएम ने की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, लक्ष्य प्राप्ति को लेकर दिया डीईओ को टास्क

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र ने अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में मूल रूप से स्कूली बच्चों के अपार एवं आधार कार्ड बनाने को लेकर जोर दिया गया. बैठक में कहा गया कि जो विद्यालय अपार एवं आधार कार्ड बनाने में पिछड़ रहे हैं. उस विद्यालय का प्रखंड पदाधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर अपार कार्ड के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करें. डीएम ने डीईओ यदुवंश राम को निर्देश दिया है कि अपार कार्ड एवं आधार कार्ड के लक्ष्य को सौ प्रतिशत प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनायी जाय. कहा गया है जिन विद्यालय का अपना भवन नहीं है. उसके लिए जमीन चिह्नित कर भवन तैयार करने का कार्य शुरू किया जाय. जिन विद्यालय का जमीन चिन्हित नहीं है. उसके लिए संबंधित अधिकारी सीओ को पत्र लिखकर जमीन चिन्हित करने के लिए निर्देश दें. बैठक में छात्रों की छात्रवृत्ति, पोशाक राशि एवं अन्य प्रोत्साहन राशि को छात्रा छात्राओं के खाता में भेजने के लिए डीबीटी डेटा को शुद्ध करायें. बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, डीपीओ नीलिमा कुमारी समेत सभी बीइओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >