महात्मा गांधी की 78वीं शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जिले के पुरानी बाजार स्थित थाना चौक के पास ममता क्लीनिक परिसर में शुक्रवार की संध्या रोटरी क्लब लखीसराय एवं रेड क्रॉस सोसायटी लखीसराय के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी की 78वीं शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है

लखीससराय.

जिले के पुरानी बाजार स्थित थाना चौक के पास ममता क्लीनिक परिसर में शुक्रवार की संध्या रोटरी क्लब लखीसराय एवं रेड क्रॉस सोसायटी लखीसराय के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी की 78वीं शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर रोटरी क्लब लखीसराय के चार्टर प्रेसिडेंट सह फाउंडर चेयरमैन रोटेरियन डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, रो. पुष्पा सिंह, रो. डॉ संतोष कुमार, रोटरी सचिव रो. रामयतन कुमार ने महात्मा गांधी के विचारों की चर्चा किया तथा उनके विचारों आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर रोटेरियन अविनाश कुमार, संजय कुमार, मुन्ना कुमार, नीलू कुमार, सूरज कुमार इत्यादि लोगों ने भी महात्मा गांधी के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

RAUSHAN BHAGAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >