जनता दरबार में भूमि विवादों पर सुनवाई, पुराने मामले को भेजा गया न्यायालय

Halsi Janta Darbar: जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए राजस्व अधिकारी ने संबंधित पक्षों से जानकारी ली. सुनवाई के दौरान एक मामले का अंचल स्तर पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक निर्देश जारी किए गए.

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट:

Halsi Janta Darbar: भूमि विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर शनिवार को हलसी अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी ने कुल सात मामलों की सुनवाई की. इनमें एक नया और छह पुराने लंबित मामले शामिल थे.

सात मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए राजस्व अधिकारी ने संबंधित पक्षों से जानकारी ली. सुनवाई के दौरान एक मामले का अंचल स्तर पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक निर्देश जारी किए गए.

अधिकारियों के अनुसार, एक लंबे समय से लंबित भूमि विवाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय को भेज दिया गया है.

पुराने भूमि विवाद मामले को भेजा गया न्यायालय

जनता दरबार में हलसी मौजा के एक पुराने भूमि विवाद पर विशेष सुनवाई की गई. मामले में प्रथम पक्ष बंडोल गांव निवासी स्वर्गीय गेन्हारी मांझी के पुत्र साधुशरण मांझी थे. वहीं द्वितीय पक्ष में हलसी निवासी स्वर्गीय आजो सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह, स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र निरंजन सिंह और स्वर्गीय गोपाल सिंह के पुत्र राजीव सिंह शामिल थे.

राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी ने बताया कि यह मामला लंबे समय से लंबित था. द्वितीय पक्ष को कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन किसी भी सुनवाई तिथि पर उनकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ.

बार-बार अनुपस्थिति से प्रभावित हो रहा था निष्पादन

उन्होंने बताया कि लगातार अनुपस्थिति के कारण मामले के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हो रही थी. ऐसे में उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों के आधार पर अंचल स्तर की प्रक्रिया पूरी कर मामले को सक्षम न्यायालय में अग्रसारित कर दिया गया है. अब इस विवाद पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा.

जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील

अंचल प्रशासन ने लोगों से भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का निष्पक्ष और त्वरित निपटारा सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी तनाव और विवाद की स्थिति कम हो सके.

उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >