Lakhisarai, पिपरिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का भव्य स्वागत

पिपरिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का भव्य स्वागत

सूर्यगढ़ा (लखीसराय)से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट,

केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह शनिवार अपराह्न 12:15 बजे पिपरिया प्रखंड पहुंचे.

यहां वलीपुर चौक सहित कई स्थानों पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माननीय केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री यहां प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के शिलान्यास एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम में उनके साथ राज्य के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल भी मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री के पिपरिया पहुंचने पर समर्थकों ने उनके काफिले पर जेसीबी से पुष्पवर्षा की. उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर भव्य अभिनंदन किया गया. इस दौरान पूरा इलाका ”ललन बाबू जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >