मध्य विद्यालय सिंहचक में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने दिया सम्मान लखीसराय. मध्य विद्यालय सिंहचक के शिक्षिका कुमोद कुमारी के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित हो कर कुमोद कुमारी को फूल माला, कलम डायरी तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कुमोद कुमारी ने कहा कि जो सम्मान यहां के शिक्षकों तथा ग्रामीणों के द्वारा दिया गया उसे वर्षों तक भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह नौकरी में स्थानांतरण व सेवानिवृत होना एक प्रक्रिया है.दुनिया का दस्तूर है. जो सरकारी नौकरी में आया है उसे एक दिन इसी तरह सेवानिवृत हो कर जाना पड़ेगा. वे जिस जिस विद्यालय में रही हैं अपने कर्तव्य का निर्वाह अच्छे ढंग करने का काम किया. यहां के लोगों के प्यार को वे भूला नहीं पायेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
