सरकारी किऊल महोत्सव आज से शुरू

सरकारी किऊल महोत्सव आज से शुरू

लखीसराय. जिले के राजकीय किऊल महोत्सव को लेकर गुरुवार को भव्य झांकी के साथ कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा में कोलकाता की झांकी को भी शामिल किया है. किऊल महोत्सव का 19वीं वर्षगांठ मनाया जाना है, जिसको लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी केआरके मैदान से शहर के मुख्य सड़क होते विद्यापीठ चौक होकर गढ़ी बिशनपुर से किऊल रेलवे इंस्टीट्यूट तक लगभग सात किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा. शाम तक प्रवचन जिसके बाद भजन कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. आयोजक के रूप में डीएसपी सुबोध कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह एवं नवल कुमार सहित सभी दुर्गा वाहिनी के सदस्य मौजूद होंगे. आयोजक नवल कुमार नये बताया कि केआरके मैदान से विधायक रामानंद मंडल, डॉ प्रवीण सिन्हा व नप सभापति उप सभापति हरि झंडी दिखाकर विदा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >