पंसस की बैठक में बीइओ को विधायक ने दिया निर्देश
विभिन्न विभागों की समीक्षा कर विकास कार्य के अवरोधों को दूर करने की कही बात
बैठक में उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियों से बीडीओ को स्पष्टीकरण करने का दिया निर्देश
चानन. प्रखंड कार्यालय के ई-किसान भवन के सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख रंजू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गयी. बैठक शुरू होने से पहले सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रह्लाद यादव को प्रखंड प्रमुख रंजू देवी द्वारा गुलदस्ता एवं चादर देकर सम्मानित किया गया. बीडीओ प्रिया कुमारी द्वारा प्रखंड प्रमुख रंजू देवी को चादर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. बैठक में विधायक द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी से विकास कार्यों का जायजा लिया गया. सभी पदाधिकारी से बारी-बारी से संबंधित विभाग से जानकारियां ली जा रही थी. सबसे पहले बिजली विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार से बिजली की समस्या के बारे में जानकारी लेने के बाद कई दिशा-निर्देश दिये. शिक्षा विभाग के बीईओ मो एजाज से आलम विद्यालयों में चल रहे एमडीएम तथा शौचालय की साफ-सफाई के बारे में जानकारी मांगी गयी, जिस पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विद्यालय जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के प्रभारी डॉ विनय कुमार से अस्पताल के बारे में पूर्ण रूपेण जानकारी ली. जिस पर विनय कुमार द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में दो एंबुलेंस की जरूरत है, लेकिन उनके पास मात्र एक एंबुलेंस है. जिससे लोगों को परेशानियां होती है. जिससे एंबुलेंस को लेकर प्रस्ताव में लिया गया. मनरेगा के कनीय अभियंता मनीष कुमार विधायक द्वारा मनरेगा में कार्यरत मजदूरों को मजदूरी को लेकर भी पूछताछ की गयी. जिस पर मनीष कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर तक का सभी मजदूरों को मजदूरी का भुगतान कर दिया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंजली कुमारी से जन वितरण प्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें स्थलीय निरीक्षण करने का आदेश दिया गया ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विभा कुमारी को अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण करने के लिए बीडीओ को आदेश दिया गया. बैठक में मुखिया दीपक सिंह के द्वारा चानन प्रखंड में कस्तूरबा विद्यालय डिग्री कॉलेज तथा आदिवासी गांव कछुआ में प्राथमिक विद्यालय निर्माण करने की मांग को रखा गया. जिसे प्रस्ताव में लिया गया. इसके अलावे बैठक में कई प्रकार की विकास कार्यों की खामियां दूर करने के लिए प्रस्ताव लिया गया. इस अवसर पर बीपीआरओ मोनिका सिन्हा, बीइओ मोहम्मद एजाज आलम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंजली कुमारी, अंचलाधिकारी रवि कुमार, उप प्रखंड प्रमुख शिव नंदन बिंद, मुखिया दीपक सिंह, पंचायत समिति सदस्य निरंजन पासवान, मुखिया रवि कुमार, डॉ विनय कुमार, निभा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य यशोदा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
