गांधी मैदान और केआरके मैदान का होगा सौंदर्यीकरण

नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को नप सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शहर के मैदान का सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया

-स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

लखीसराय

नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को नप सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शहर के मैदान का सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया. कहा गया कि गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसके अलावा शहर के बीचोबीच केआरके मैदान का सौंदर्यीकरण करते हुए मैदान के अंदर सड़क का चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ मैदान के अंदर समरसेबल अधिष्ठापित करने की बात कही गयी. नगर परिषद के हाई कोर्ट के अधिवक्ता का वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. पूर्व से चयनित स्थल पर हाई मास्ट लगाया जायेगा. गुरुवार को नये नप ईओ प्रभात रंजन ने योगदान के बाद शुक्रवार को सशक्त स्थायी कमेटी की बैठक में भाग लिया. वहीं बैठक में नप उप सभापति शिवशंकर राम, कमेटी के सदस्य सुनैना देवी, सुरेंद्र मंडल एवं प्रधान लिपिक अवध कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >