चार तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

चार तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों से देसी शराब के साथ दो महिलाओं सहित चार तस्करों व शराब पीने वाले नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय स्टेशन के पास से चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुसहरी निवासी लखन मांझी के पुत्र संजय मांझी को 15 लीटर व अभयपुर निवासी इंद्रदेव चौधरी के पुत्र बादल कुमार को 2 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया. इसके अतिरिक्त, कजरा सहमालपुर से भुवनेश्वर चौधरी की पुत्री सरस्वती देवी को एक लीटर तथा सुंदर चौधरी की पत्नी रेखा देवी को 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शराब पीने के आरोप में कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा से शिवबालक शर्मा के पुत्र संटू कुमार, महेंद्र ठाकुर के पुत्र वीरेंद्र कुमार, दिलकुमार ठाकुर के पुत्र कृष कुमार को पकड़ा गया. वहीं तेतरहाट से चलितर मांझी के पुत्र राजगीर मांझी, सागर यादव के पुत्र मुकेश यादव, मुनिरक यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव व महेश यादव के पुत्र चंदन उर्फ प्रियांशु यादव तथा बड़हिया से विशुनदेव पंडित के पुत्र नवल पंडित व रामबाबू राउत के पुत्र मान राउत को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >