ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में चार गंभीर, यातायात हुआ बाधित

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

-मौके पर से दोनों वाहनों के चालक हुये फरार

-सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के समीप एनएच 80 पर बुधवार सुबह की घटना

-तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही सीएनजी ऑटो में मारी टक्कर

सूर्यगढ़ा

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. अनियंत्रित ट्रैक्टर और यात्रियों से भरी सीएनजी ऑटो की आमने-सामने हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई. ट्रैक्टर सूर्यगढ़ा से लखीसराय की ओर जा रहा था, जबकि सीएनजी ऑटो लखीसराय से सूर्यगढ़ा की ओर आ रही थी. अलीनगर गांव के समीप दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएनजी ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल, लखीसराय रेफर कर दिया गया. घायलों में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ला के रहने वाले प्रमोद राम एवं उनकी पत्नी रीता देवी, किऊल बस्ती के रहने वाले राम लखन यादव के पुत्र राहुल कुमार एवं एक अन्य शामिल है. घायल प्रमोद राम ने बताया कि वह सीएनजी ऑटो से अपनी पत्नी के साथ लखीसराय से वापस अपने घर सूर्यगढ़ा लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये. सूर्यगढ़ा थाना के एसआई मो आलम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. दुर्घटना के कारण एनएच-80 पर करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा. जेसीबी से वाहनों को हटाने के बाद आवागमन बहाल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >