चार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

चार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र में ओवरलोड बालू लदे वाहनों के परिचालन प्रतिदिन बिना रोकटोक के हो रहा था. धड़ल्ले से वाहन थाना क्षेत्र में थाना चौक के रास्ते प्रवेश करते थे तथा अपने गंतव्य तक पहुंचाते थे, इसके बाद भी उसके विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जाती थी. वहीं रविवार को पीरीबाजार थाना क्षेत्र में ओवरलोडेड बालू का ट्रैक्टर प्रवेश किया तथा इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी. सूचना के बाद चौकीदार द्वारा वाहन को कब्जे में करने की कोशिश की गयी, परंतु वाहन चालक आसानी से चौकीदार को चकमा देते हुए बालू को उतार कर ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा था. वहीं प्रभात खबर के द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी. इसके बाद स्थानीय थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की, जिमें कुल चार बालू ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त की गयी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ओवरलोड बालू वाहन के पीरीबाजार रास्ते में परिचालन की सूचना पर की गयी चेकिंग में चार बालू ओवरलोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष के द्वारा वाहन चालक को चालान दिखाने को कहा तथा ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक बालू लोड किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >