ट्रक-बोलेरो की टक्कर में ड्राइवर समेत चार की मौत

लखीसराय. पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में हो गयी.

लखीसराय. पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में हो गयी. जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर से श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए कोरबा जाने के क्रम में रविवार की रात ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गयी, जिसमें बोलेरो के ड्राइवर समेत एक ही परिवार के तीन की मौत हो गयी़ बोलेरो में सवार परिवार के चार बच्चे बच गये़ गाड़ी में आठ लोग सवार थे. मृतकों में रामचंद्रपुर गांव निवासी रामउदय सिंह का पुत्र त्रिपुरारी कुमार, कार्यानंद सिंह का पुत्र दीपक कुमार व राजीव कुमार की पत्नी मोनी देवी व पटना जिले के मरांची निवासी बोलेरो चालक शामिल हैं. बोलेरो बड़हिया थाने के दरियापुर गांव के किसी व्यक्ति का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >