जयंती पर याद किये गये पूर्व एमएलसी

नगर परिषद क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप स्थित पान-धर्मशाला में पान समाज के द्वारा पूर्व एमएलसी स्व रवींद्र तांती की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया.

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप स्थित पान-धर्मशाला में पान समाज के द्वारा पूर्व एमएलसी स्व रवींद्र तांती की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विजय कुमार पान ने की. मौके पर उपस्थित पान समाज के लोगों ने स्व रवींद्र तांती के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया. कार्यक्रम में पान समाज के जिलाध्यक्ष रामटहल तांती, लाल मोहन पान, ललन कुमार पान, धनश्याम पान, संदीप कुमार, दिनेश कुमार उर्फ डबलू, दीपक कुमार पान, महादेव खंडेवाल, कृष्णनंदन कुमार पान, रामाशीष पान, हरिनंदन पान, कछियाना मुखिया अनिल कुमार पान, लखीसराय प्रमुख प्रतिनिधि योगी पान सहित अन्य पान समाज के लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >